कोशी प्रदेश नामकरण के विरुद्ध प्रदर्शन में घायल एक आन्दोलनकारी की मौत
काठमांडू, २४ मार्च । कोशी प्रदेश नामकरण के विरुद्ध आन्दोलन में सहभागी एक आन्दोलनकारी की मौत हो गई है । चैत्र ५ गते विराटनगर में हुई आन्दोलन में पुलिस की पिटाई से घायल ४२ वर्षीय पदमबहादुर लिम्बू की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है । मृतक लिम्बू लिम्बुवान भोलिन्टियर्स के केन्द्रीय सहकमाण्डर हैं ।
चैत्र ५ गते आन्दोलनकारी विराटनगर स्थित मुख्यमन्त्री कार्यालय के सामने कोशी प्रदेश नामकरण खारेजी संबंधी मांग लेकर प्रदर्शन में उतर आए थे । जब प्रदर्शनकारी निशेधित क्षेत्र तोड़कर आगे बढ़ने लगी तो पुलिस ने लाठी चार्ज किया, चार राउण्ड हवाई फायर और दो दर्जन अश्रु गैस भी प्रहार हुई थी । उसी समय लिम्बू घायल हो गए थे ।

