प्रादेशिक अस्पताल जनकपुर के निर्देशक डा. यादव बर्खास्त
जनकपुरधाम, २४ मार्च । प्रादेशिक अस्पताल जनकपुर के निर्देशक डा. प्रमोद यादव बर्खास्त हो गए हैं । मधेश प्रदेश के मुख्यमन्त्री सरोज कुमार यादव ने उनको कारवाही स्वरुप बर्खास्त किया है । जनकपुर उपमहानगरपालिका– २१ कुर्था निवासी ५९ वर्षीय कौशल्य देवी साह की स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान ल्याब से गलत रिपोर्ट तैयारी की गई थी, जो मीडिया में समाचार के रुप में सार्वजनिक हो गया था । उसके बाद शुरु अनुसंधान से पता चला कि अस्पताल की ओर से लापरवाही हुई है । यही आरोप में डा. यादव को पद से बर्खास्त किया गया है ।

