बागमती प्रदेश के मुख्यमन्त्री को मिल गया विश्वास का मत

काठमांडू, २४ मार्च । बागमती प्रदेश के मुख्यमन्त्री शालिकराम जमरकट्टेल को पुनः विश्वास का मत प्राप्त हुआ है । ११० सदस्यीय प्रदेशसभा में जमरकट्टेल को ६७ सांसदों ने समर्थन किया है । कूल ९१ सांसद् उपस्थित थे । नेकपा माओवादी केन्द्र से मुख्यमन्त्री बने जमरकट्टेल को नेपाली कांग्रेस, नेकपा एकीकृत समाजवादी, हाम्रो नेपाली पार्टी ने विश्वास का मत दिया है । सरकार में शामील नेकपा एमाले सरकार से बाहर होने के कारण उनको पुनः विश्वास का मत लेना पड़ा है ।
मुख्यमन्त्री जमरकट्टेल के विपक्ष में १७ सांसदों ने मत दिया है और ७ सांसद् तटस्थ रहे हैं । जमरकट्टेल को नेकपा एमाले, राप्रपा और नेपाल मजदूर किसान पार्टी ने मत नहीं दिया । बागमती प्रदेश में ३७ सिट संख्या के साथ नेपाली कांग्रेस सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति है । उसके बाद नेकपा एमाले २७ सिट के साथ दूसरे शक्ति और २१ सिटों के साथ माओवादी केन्द्र तीसरे शक्ति के रुप में है ।

