Thu. Jul 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नीति प्रतिष्ठान के कार्यकारी निर्देशक में डा. सुरेश आचार्य

 

काठमांडू, आषाढ़ १९ – नेपाली कांग्रेस के नीति प्रतिष्ठान के कार्यकारी निर्देशक में डा. सुरेश आचार्य नियुक्त हुए हैं । उपसभापति एवं केन्द्रीय नीति, अनुसन्धान तथा प्रशिक्षण प्रतिष्ठान के प्रमुख विश्वप्रकाश शर्मा ने नेपाली कांग्रेस के विधान, २०१७ (संशोधन सहित) की धारा ३६ तथा नेपाली कांग्रेस के नियमावली, २०७६ के परिच्छेद १२, नियम ३३ अनुसार गठित केन्द्रीय नीति, अनुसंधान तथा प्रशिक्षण प्रतिष्ठान के कार्यकारी निर्देशक में आचार्य को नियुक्त किया है । नेपाली कांग्रेस के विधान, २०१७ (संशोधन सहित) की धारा ३६ (घ) अनुसार २०८३ सावन १ गते से यह नियुक्ति लागू होगी । ये जानकारी कार्यवाहक मुख्यसचिव कृष्णप्रसाद दुलाल ने दी है । डा. आचार्य नेपाली कांग्रेस प्रचार विभाग के पूर्व उपप्रमुख, राष्ट्रीय सूचना आयोग के पूर्व प्रमुख सूचना आयुक्त और नेपाल पत्रकार महासंघ के पूर्व सभापति हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *