Tue. Jul 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘सदन में हमारा विरोध जारी है और जारी रहेगा – हर्क साम्पाङ

 

काठमांडू, आषाढ़ १९ –  श्रम संस्कृति पार्टी के अध्यक्ष हर्क साम्पाङ ने कहा है कि ‘सदन में हमारा विरोध जारी है, और यह लगातार जारी रहेगा । सरकार के सौ दिन के कार्यो को लेकर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा है कि जनता की जो अपेक्षाएं थी सरकार से, सरकार ने वैसा कोई काम नहीं किया है ।
दार्चुला के दुर्गम गाँव में झोलुंगे पुल का उद्घाटन कर शुक्रवार काठमांडू वापस लौटे हक ने त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल में संचारकर्मियों से बात करते हुए कहा कि सरकार द्वारा कुछ करने की कोशिश की जाने के वावजूद जनता की अपेक्षा अनुरुप काम नहीं कर सकी है ।
उन्होंने बातचीत के क्रम में कहा कि ’कोशिश उनलोगों ने की है । लेकिन परिणाम जनता के सोच अनुसार नहीं है । महंगाई बहुत बढ़ गई है । महंगाई पर नियंत्रण करना होगा ऐसा सुझाव सलाह दिया गया था । उन्होंने कहा कि – मैं दार्चुला में था तो देखा कि वहाँ आमसंचार नहीं है । वहाँ के लोगों तक खबरें भी बहुत ज्यादा नहीं पहुँचती हैं । उनका कहना था कि वहाँ के लोग कह रहे थे कि सुना है पेट्रोल की कीमतों में कुछ कमी आई है ।
उन्होंने यह भी कहा कि हमारे दल द्वारा प्रतिनिधि सभा में विरोध जारी रहेगा । उन्होंने कहा ‘सदन में हमारा विरोध जारी है । जारी रहेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *