Fri. Jul 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चिकित्सा शिक्षा आयोग के उपाध्यक्ष डा. देवेन्द्र खत्री

 

काठमांडू, आषाढ़ २३ – चिकित्सा शिक्षा आयोग के उपाध्यक्ष पद पर डा. देवेन्द्र खत्री की नियुक्ति हुई है । प्रधानमंत्री तथा आयोग के अध्यक्ष बालेन्द्र शाह ने डा. खत्री को आयोग का उपाध्यक्षमा नियुक्त किया है । नवनियुक्त उपाध्यक्ष खत्री को मंगलवार मंत्रालय में शिक्षा तथा खेलकूद मंत्री तथा आयोग के सह अध्यक्ष सस्मित पोखरेल ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया । इससे पहले आयोग के उपाध्यक्ष पद रिक्त होने के कारण जब तक कि कोई ओर व्यवस्था नहीं हो जाती उस समय तक के लिए आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण गिरी को कार्यवाहक उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी ।
सरकार ने सार्वजनिक पदाधिकारियों की पदमुक्ति सम्बन्धी विशेष व्यवस्था करने के लिए बने अध्यादेश लाने के बाद आयोग के उपाध्यक्ष डा. अञ्जनी कुमार झा के साथ ही अन्य सभी पदाधिकारी पदमुक्त हुए थे । उसके बाद से ही आयोग का उपाध्यक्ष पद खाली था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *