मनोज कुमार साह नेपाल नगरपालिका संघ के सदस्य में मनोनीत

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह नेपाल नगरपालिका संघ के केन्द्रीय सदस्य में मनोनीत किए गए हैं। नेपाल नगरपालिका संघ के केन्द्रीय बैठक में उनकी नाम की घोषणा की गयी। कार्यकारी निदेशक कलानिधि देवकोटा ने उसे मनोनयन पत्र हस्तांतरण किया।
मनोज कुमार साह को केन्द्रीय सदस्य मनोनीत होने पर बार्डाध्यक्ष राम चंद्र पंजियार, परमेश्वर साह, मिथिलेश कर्ण, पंडित सुरेश मिश्र, राघवेन्द्र साह, बार्ड सदस्या फूल कुमारी सहित अन्य वार्ड अध्यक्ष, सदस्य तथा नगरपालिका के पदाधिकारी,कर्मचारी तथा उनके शुभ चिंतकों ने प्रसन्नता जाहिर की है।

