Sat. Jul 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरावल गांव पालिका वार्ड -६ कुर्थावल में अनुदान बितरण

 

देशबन्धु यादव /नवलपरासी । वित्तीय वर्ष २०७९/०८० के तहत गेहूं उत्पादन प्रवर्द्धन हेतु प्रधानमन्त्री आधुनिकीकरण कृषि परियोजना ‘गेहूं पकेट’ कार्यक्रम अन्तर्गत सरावल गांव पालिका वार्ड -६ कुर्थावल में ५ प्रकार के कृषि पम्पसेट १५,मोटर ६, दवा छिडकाव यन्त्र १६, सिंचाई पाइप ३३० कि.ग्रा.के साथ ही उर्वरक और खरपतवार नाशक पचास प्रतिशत अनुदान में वितरण किये जाने की जानकारी कृषि विकास शाखा सरावल के प्रमुख कुलदीप नारायण मिश्र ने बताया।
कृषि सामग्री वितरण/हस्तान्तरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथी एवं सरावल गांव पालिका के अध्यक्ष सुखाडी चौधरी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा की कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मौसम अनुसार फसलों का अधिक से अधिक उत्पादन के लिए कृषि यन्त्र का उचित उपयोग करें।
कृषि यन्त्र हस्तान्तरण/वितरण कार्यक्रम के विषेश अतिथी उपलक्ष में वार्ड नं १ के वडा अध्यक्ष विष्णु भट्टराई, वडा नं ६ के वडा अध्यक्ष छोटेलाल गुप्ता , उपाध्यक्ष बासमति हरिजन , प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत दुर्गा
पौडेल,लेखा प्रमुख नारायण पाण्डे, कृषि प्रविधिक द्वय राजाराम यादव, अर्जुन पौडेल के साथ ही विशिष्ट महानुभावों की गरिमामय उपस्थिति रहा। तुलसी ज्ञान कृषक समुह के अध्यक्ष मंजु दुबे के अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का सहजीकरण पशुपति यादव और पारस गुप्ता ने किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *