मिटरब्याज पीडितों द्वारा आज से माइतीघर मण्डला में धर्ना
काठमांडू, १३ चैत
मिटरब्याज पीडितों ने आज से माइतीघर मण्डला में धर्ना देंगे । न्याय के लिए ही पैदल यात्रा करके रविवार को काठमांडू पहुँचे पीडित आज से माइतीघर में धर्ना शुरु कर रहे हैं । अपनी अपनी समस्याओं से सरकार को अवगत कराने के लिए, उन्हें सुनाने के लिए ७२ पीडि़त महोत्तरी के बर्दिवास से पैदल चलकर कल रात ११वें दिन काठमांडू आ पहुँचे हैं ।
इससे पहले जेठ और सावन में मिटरब्याज पीडि़तों ने लगतार आन्दोलन किया था जिसके बाद तत्कालीन शेरबहादुर देउवा की सरकार ने एक कार्यदल बनाकर छानबिन की थी । सरकार के साथ असोज १ में हुए समझौता के बाद पीडि़तों ने आन्दोलन को स्थगित कर दिया था । लेकिन समझौता कार्यान्वयन नहीं होने के बाद एकबार फिर वें सभी आन्दोलित हैं और आज से माइती घर मण्डला में आंदोलन शुरु कर रहे हैं


