नेपाली सेना तथा संयुक्त राज्य अमेरिका के सेना की संयुक्त बैठक आज से
काठमांडू, १३ चैत
नेपाली सेना तथा संयुक्त राज्य अमेरिका के सेना की संयुक्त बैठक आज से शुरु हो रही है । प्रत्येक वर्ष होती आ रही यह संयुक्त बैठक इसबार चैत १३ गते से १५ गते तक काठमांडू के ‘बाइल्याटरल लैंड फोर्सेस टक’ में होगी । इससे पहले यह बैठक अमेरिका के हवाई में सम्पन्न हुआ था ।
नेपाली सेना के अनुसार इस बार की बातचीत शान्ति सेना, मानवीय सहायता और विपद् प्रतिक्रिया, तालिम एवं विज्ञता आदानप्रदान के साथ चार विषयों में केन्द्रित रहेगी ।
नेपाली टोली का नेतृत्व उपरथी अशोकराज सिग्देल करेंगे । वहीं अमेरिकी सेना का नेतृत्व प्यासिफिक कमान्ड के डेपुटी कमान्डर मेजर जनरल क्रिस्टोफर स्मिथ करेंगे । जिनके कमान्ड में २२ सदस्यीय टोली सहभागी होंगे । सन् २०१८ से प्रत्येक वर्ष नियमित रूप में आयोजन होती आ रही है ।


