Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एक नाबालिग लड़की को इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा (AHTU) ने कराया मुक्त

 

रक्सौल। रक्सौल में फ्रीक्सिंग प्वाइंट इंडियन ऑयल के पास से लिया गया सम्पर्क में जिसकी सूचना मानव तस्करी रोधी इकाई क्षेत्रक मुख्यालय रक्सौल के इन्स्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में जानकारी मिली मौके पर पहुंच कर संयुक्त तत्वाधान में नाबालिग लड़की से प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर की कॉन्सलिंग से पता चला कि इस व्यक्ति से कॉलेज आने जाने के दरमियान सम्पर्क हुआ धीरे धीरे फोन के माध्यम से बात चीत आगे बढ़ा इस व्यक्ति को मैं एक से दो वर्ष से बात करती हूं आज वो हमारे घर वालो को बिना बताए नेपाल ले जा रहा था शादी करने के लिए ट्रेन के माध्यम से लाया हैं इस जगह को मैं नही जानती हूं सिर्फ बोला नेपाल में मेरी दीदी रहती है वहीं जा रहें हैं नाबालिग लड़की थाना बछुआरा जिला बेगूसराय की रहने वाली है। ले जाने वाले व्यक्ति से पूछने वो अपना पता थाना बरौनी ज़िला बेगुसराय बिहार बताया । इस व्यक्ति के मोबाइल फोन पर बार बार नेपाल से फोन आ रहा था पूछ ताछ के दौरान एक फोन रिसीव किया गया तो उधर से एक आदमी बोला कैलाश होटल
पहुंच कर किसी के कॉल करना वहा से हम ले कर अपने साथ चलेंगे। इस तरह से इंडो- नेपाल बॉर्डर रक्सौल सीमा होते हुए नेपाल ले जाने के चक्कर में था।

यह भी पढें   चीन और भारत के साथ संबंधों में लापरवाही या हीनभावना नहीं दिखानी चाहिए: नारायणकाजी श्रेष्ठ

मौके पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम द्वारा नाबालिग लड़की व मानव तस्कर को सम्पर्क में लिया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए मानव तस्कर पर प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चंपारण कार्य कर्ता राज गुप्ता द्वारा हरैया ओपी थाना रक्सौल में मानव तस्कर पर प्राथमिक दर्ज कराई गई।

उक्त लड़की बेगुसराय जिला की रहने वाली है। इस व्यक्ति द्वारा शादी का झांसा देकर नेपाल ले जा रहा था।
मौके पर प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चंपारण की परामर्शदाता आरती कुमारी, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम से इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा, उप निरीक्षक नेहा सिंह, आरक्षी सामान्य डोली रानी, आरक्षी मिकी कुमारी, मौजूद थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com