Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रास्वपा का सरकार में जाना, समय की मांग है –डोलप्रसाद अर्याल

 

काठमांडू, १४ चैत –

राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी(रास्वपा) के उपसभापति डोलप्रसाद अर्याल ने कहा है कि रास्वपा का सरकार में जाना, समय की मांग है । उपनिर्वाचन की तैयारी के लिए चितवन आए अर्याल ने सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री भी इसकी आवश्यकता को महसूस कर रहे हैं । सरकार निर्माण में रास्वपा का जाना दायित्व है । इससे यह नहीं समझना चाहिए कि हम आतुर है सरकार में जाने के लिए ।
उन्होंने कहा कि ‘सरकार में जाने की कोई जल्दबाजी नहीं है हमें लेकिन ये समय की मांग है । सरकार के निर्माण में हमारी आवश्यकता को प्रधानमंत्री भी महसूस कर रहे हैं । इसलिए हम सकारात्मक हैं ।’उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को स्वयं यह समझना चाहिए कि सरकार में सहभागी होने पर गृह मंत्रालय रास्वपा को ही दिया जाना चाहिए । यह कहते हुए कि संविधान में जिन बातों का उल्लेख किया गया है उसे लागू करने के लिए वह राजनीति में आए,इसलिए अब रास्वपा पर संदेह करने का समय नहीं है ।
आगे उन्होंने कहा कि संसद में उनकी पार्टी के सांसदों की प्रस्तुति बहुत ही अलग होती है, उन्होंने कहा कि जब भी उनकी पार्टी के सांसद बोलते हैं तो विषय पर ही बोलते हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *