साउदी अरब में बस दुर्घटना, २० की मृत्यु,२९ घायल
काठमांडू, १४ चैत –
साउदी अरब के दक्षिणपश्चिम क्षेत्र में सोमवार यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है । जिसमें लगभग २० लोगों की जान चली गई है । यमन के सिमाना में पड़ने वाले दक्षिणपश्चिमी असिर प्रान्त में गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया जिसके कारण दुर्घटना हुई ।
दुर्घटना में २९ लोगों के घायल होने की साउदी अरब के सरकारी सञ्चार माध्यम ने जानकारी दी है । मृतक अधिकांश तीर्थयात्री थे जो पवित्र रमजान के महीने में उमराह (इस्लाम में तीर्थयात्रा का एक रूप) करने के लिए मक्का शहर जा रहे थे ।
चलती बस अचानक से पुल से टकरा गई और बस पलट गई जिससे बस में आग लग गई । बस पूरी तरह से जल गई है ।


