Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री प्रचण्ड कर रहे हैं तैयारी मन्त्रिपरिषद के विस्तार की

 

काठमांडू, १६ चैत –


प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड आज मन्त्रिपरिषद के विस्तार की तैयारी कर रहे हैं । प्रधानमन्त्री प्रचण्ड के सचिवालय के एक सदस्य ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्ता साझेदार दलों ने अपने भाग में पड़ने वाले मंत्रालय की नामावली प्रधानमन्त्री को दे दी है साथ ही मन्त्रिपरिषद विस्तार होने की जानकारी भी दी । १० पुस को सत्ता गठबन्धन खत्म होने के साथ ही प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने एक महिने से १६ मन्त्रालय अपने ही पास रख लिया था । ये सभी मन्त्रालय ३ माघ के सहमतिअनुसार, नेकपा एमाले, राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) तथा राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) ने प्राप्त किया था लेकिन तीनों ही दल बारी बारी सरकार से अलग हो गए इसके बाद १५ माघ से जनमत पार्टी के एक और माओवादी केन्द्र के चार मन्त्री मात्र सरकार में है ।
आज सुबह फिर सत्ता साझेदार दलों की बैठक होने वाली है । इस बैठक में प्रधानमन्त्री प्रचण्ड कोन सा मन्त्रालय किसे देंगे यह निर्णय करने वाले हैं तथा आज ही शाम को मन्त्रिपरिषद विस्तार करने की भी तैयारी में प्रधानमन्त्री प्रचण्ड हैं । वैसे बताया गया है कि सत्ता साझेदार दलों के बीच मंत्रालग वितरण को लेकर बातें तय हो गई है ।
संयुक्त बैठक में नेपाली कांग्रेस ने ८, नेकपा माओवादी केन्द्र ने ५, नेकपा एकीकृत समाजवादी और जनता समाजवादी पार्टी (जसपा)ने २–२ और जनमत पार्टी, लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी, नागरिक उन्मुक्ति पार्टी और नेपाल समाजवादी पार्टी ने १–१ मन्त्रालय पाने की सहमति हुई है ।
राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी और प्रभु साह नेतृत्व के आम जनता पार्टी को भी सरकार में सहभागी कराने की तैयारी में प्रधानमन्त्री प्रचण्ड लगे हैं ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 22 अप्रैल 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed