विश्व कप चयन में कनाडा ने अमेरिका को किया पराजित
काठमांडू, १६ चैत –

आईसीसी विश्व कप चयन प्लेऑफ में कनाडा ने लगातार अपनी दूसरी जीत हासिल की है । नामिबिया के विन्डोक में कल हुए खेल में कनाडा ने अमेरिका को २६ रन से पराजित किया है ।
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते कनाडा ने ४९ ओवर ४ बॉल में ऑल आउट होकर १ सौ ९८ रन बनाए । लगातार दूसरे जीत सहित कनाडा २ खेल में ४ अङ्क के साथ शीर्ष स्थान में आ गई । प्रतियोगिता में ६ टोली सहभागी हैं ।
कनाडा द्वारा दिए गए १ सौ ९९ रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिका ने ४७ ओवर ३ बॉल में १ सय ७२ रन बनाकर ऑलआउट हो गई । अमेरिका के सुशान्त मोदिनी ने ६४ रन की अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन फिर भी वो टीम को जीता नहीं सके । कनाडा के साद विन जाफर और कलिम साना ने तीन– तीन विकेट लिए ।

