Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बीमा रकम के लिए सप्तरी में पत्नी ने की पति की हत्या, हत्या में संलग्न ३ गिरफ्तार

 

सप्तरी, ३० मार्च । सप्तरी जिला कंचनपुर नगरपालिका–३ दास टोल में एक पत्नी ने अपने ही पति को करंट लगाकर मार दी है । पति हत्या के आरोप में पुलिस ने ३० वर्षीया कोशिलादेवी दास के साथ ३ व्यक्तिको गिरफ्तार किया है । पुलिस अनुसंधान से पता चला है कि कोशिला देवी ने बीमा रकम प्राप्ति के लिए ३७ वर्षीय पति शिवशंकर दास को करंट लगाकर हत्या की है ।
कोशीला देवी के साथ सप्तरी पुलिस ने उसी गांव के निवासी शान्ति देवी (नाते में भावी) और हिरण देवी (नोते में बहू) को भी गिरफ्तार की है । इलाका पुलिस कार्यालय कंचनपुर के डीएसपी दीपक राय के अनुसार कोशिला देवी ने शान्तिदेवी से कर्जा ली थी । सामान्य मजदूर परिवार के शिवशंकर को कर्जा रकम वापसी के लिए मुश्कील हो रही थी । ऐसी ही पृष्ठभूमि में शान्तिदेवी ने कोशिला को पति को बीमा कराने के लिए सलाह दी । और पति को मार कर कर्जा वापसी के लिए दबाव दिया । शान्तिदेवी के ही योजना अनुसार पत्नी कोशीलादेवी ने करंट लगाकर पति को मार दी ।
पता चला है कि पत्नी कोशिलादेवी की सलाह अनुसार ही शिवशंकर ने नेपाली लाइफ इन्स्योरन्स और सिटिजन्स लाइफ इन्स्यारेन्स में २०–२० लाख की लाइफ इन्स्योरेन्स किया था । इन्स्योरेन्स के लिए आवश्यक प्रिमियम रकम शान्दिेवी ने दी थी । घटना गत कार्तिक ५ गते की है । उस दिन शान्तिदेवी ने ही शिवशंकर को मदिरा पीलाकर घर भेजी थी । घर आए पति को पत्नी कोशिला रु में ले जाती है । जब पति सोते हैं तो उनके ऊपर करंट लगाई जाती है । उसके बाद खूद पुलिस को खबर देती है कि मेरे पति को करंट लग गई है । बताया गया है कि करंट लगाते वक्त हिरण देवी ने लाइट दिखाकर कोशिलादेवी को सहयोग की थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed