Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चितवन–२ में नेपाली कांग्रेस से जीत नारायण श्रेष्ठ उम्मीदवार

 
जीतनारायण श्रेष्ठ, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ३० मार्च । चितवन निर्वाचन क्षेत्र नं. २ में होनेवाला उपचुनाव में नेपाली कांग्रेस की ओर से जीत नारायण श्रेष्ठ उम्मीदवार बनने जा रहे हैं । पार्टी कार्य सम्पादन समिति बैठक ने यह निर्णय किया है । श्रेष्ठ चितवन जिला के लिए नेपाली कांग्रेस के पूर्व जिला सभापति भी हैं ।

पार्टी निर्णय के बाद श्रेष्ठ ने कहा है कि मार्गशीर्ष २० गते की चुनाव में जो मौहाल चितवन में था, अब वैशाख १० गते उक्त मौहोल रहनेवाला नहीं है । रवी लामिछाने के प्रति संकेत करते हुए उन्होंने आगे कहा– ‘मार्गशीर्ष में चितवन जो हवा आई थी, अब वेसा नहीं है । जो व्यक्ति हवा लेकर आया था, आज वही व्यक्ति अपनी पहचान ढूंडने में लगा है ।’ श्रेष्ठ ने दावा किया है कि वैशाख १० गते होनेवाला उप चुनाव में परिणाम पहले की तरह आनेवाला नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com