Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बारा–२ से चुनाव लडने की तैयारी में राजेन्द्र महतो

 
राजेन्द्र महतो, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ३० मार्च । वैशाख १० गते के लिए तय उप चुनाव में बारा निर्वाचन क्षेत्र नं. २ से राजेन्द्र महतो भी उम्मीदवार बनने जा रहे हैं । प्राप्त सूचना अनुसार लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) की ओर से महतो की उम्मीदवारी रहनेवाली है । मार्गशीर्ष ४ गते सम्पन्न आम चुनाव में महतो सर्लाही निर्वाचन क्षेत्र नं. २ में नेपाली समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष महिन्द्र राय के साथ पराजित हो गए थे ।
स्मरणीय है, जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव भी यही से उम्मीदवार बनने जा रहे हैं । मार्गशीर्ष ४ गते बारा–२ से ही निर्वाचित जसपा नेता रामसहाय यादव उपराष्ट्रपति बन चुके हैं । अनुमान है कि यादव को सत्ताधारी गठबंधन में रहे प्रमुख दल नेपाली कांग्रेस और माओवादी केन्द्र की भी समर्थन रहनेवाला है । यही से जनमत पार्टी से शिवचन्द्र कुशवाह भी उम्मीदवारी देने जा रहे हैं । माओवादी नेता के रुप में परिचित कुसवाह टिकट प्राप्ति के लिए ही हाल ही में जनमत पार्टी प्रवेश किए थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *