शुद्धोधन गांवपालिका के वडाध्यक्ष यादव ५० हजार घूस रकम के साथ गिरफ्तार

बुटवल, ३० मार्च । शुद्धोधन गांवपालिका वडा नं. ७ के वडाध्यक्ष भीमबहादुर यादव ५० हजार घूस रकम के साथ गिरफ्तार हो गए हैं । अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग सम्पर्क कार्यालय बुटवल से परिचालित टोली ने वडाध्यक्ष यादव के साथ प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत अनन्तमणि मरासनी औ बिचौलिया विनोद भर को अपने नियन्त्रण में लिया है । आरोप है कि उन लोगों ने सेवाग्राहियों से ५० हजार रुपये घूस लिया है ।
प्राप्त सूचना अनुसार उन लोगों ने गिटी–बालू उत्खनन् संबंधी कार्य में घूस मांग किया है । गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में आवश्यक अनुसंधान जारी है ।

