लोसपा के सांसद शरत सिंह भण्डारी श्रम मन्त्री बनेंगे
काठमांडू, १६ चैत –
लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी लोसपा के सांसद शरत सिंह भण्डारी श्रम मन्त्री बनने जा रहे हैं । दरअसल लोसपा के भाग में श्रम मन्त्रालय आया है जिसमें भण्डारी को भेजने के लिए सभी क्ुछ तय हो चुका है । यह जानकारी लोसपा के एक शीर्ष नेता ने दी है ।
संयुक्त बैठक में नेपाली कांग्रेस को ८, नेकपा माओवादी केन्द्र को ५, नेकपा एकीकृत समाजवादी और जनता समाजवादी पार्टी (जसपा)को २–२ और जनमत पार्टी, लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी, नागरिक उन्मुक्ति पार्टी और नेपाल समाजवादी पार्टी को १–१ मन्त्रालय देने की सहमति हुई है ।

