नेपाली सेना ने डॉक्टर से एयर ट्राफिक कन्ट्रोलर तक की मांग की है
काठमांडू, २४ चैत –

नेपाली सेना ने विभिन्न पद में बहाली के लिए कुछ दरखास्त आह्वान किया है । सेना में भर्ती के लिए निर्देशनालय, कार्यरथी विभाग जंगी अड्डा ने उपसेनानी, एमबिबिएस डाक्टर, फार्मेसिष्ट, सिभिल इन्जिनियर, एयर ट्राफिक कन्ट्रोलर के साथ ही विभिन्न ३० पदों के लिए दरखास्त आह्वान किया है ।
सेना ने प्राड÷प्राविधिक÷हवाई÷विविध सेवा के अधिकृत पद के लिए इच्छुकों से दरखास्त की मांग की है । सेना ने खुला तथा समावेशी प्रतियोगिता द्वारा पदपूर्ति करने १३७ लोगों की मांग की है । यह सूचना आज गोरखापत्र में निकाली गई है । १८ वर्ष से २९ वर्ष तक के पुरूष तथा १८ वर्ष से ३० वर्ष तक की महिला फारम भर सकती हैं । ऊँचाई– पुरूष की ५ फिट ३ इन्च और महिला की न्यूनतम ५ फिट होने की सूचना में उल्लेख है । आज से २०८० वैशाख २३ गते तक की समय सीमा तय की जा चुकी है । इस समय तक तय किए गए केन्द्र में पहुँचकर दरखास्त फार्म भेजी जा सकती है ।

