Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महासंघ के चुनाव को और ज्यादा गंदा नहीं बनाने के लिए मैंने अञ्जन श्रेष्ठ का समर्थन किया है  – उमेशलाल श्रेष्ठ 

 

काठमांडू, ३० चैत –

नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के उम्मीदवार रहे व्यवसायी उमेशलाल श्रेष्ठ ने कहा कि महासंघ के चुनाव को और ज्यादा गंदा नहीं बनाने के लिए मैंने अञ्जन श्रेष्ठ का समर्थन किया है ।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष में अञ्जन श्रेष्ठ को समर्थन देते हुए उमेशलाल ने यह बातें कही । उन्होंने महासंघ के चुनाव को और ज्यादा गंदा नहीं बनाने के कारण दूसरे चरण के निर्वाचन में नहीं जाने का निर्णय लिया है । उन्होंने कहा कि दूसरे चरण के निर्वाचन में खुद वो और अञ्जन भी ले ४–५ करोड़ खर्च कर सकने की अवस्था में है लेकिन चुनाव को और ज्यादा गंदा नहीं बनाने के लिए ही अञ्जन को समर्थन किया है ।
साथ ही श्रेष्ठ ने महासंघ के निर्वाचन पद्धति खराब होने की बात भी बताई । साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि महासंघ के विधान को पुनः लेखन करना होगा । अपने बारे में उन्होंने बताया कि मैं जब तक जिंदा रहूँगा तब तक महासंघ में ही रहूँगा ।

यह भी पढें   अर्थमंत्री डा. स्वर्णिम वाग्ले भारत की तीन दिवसीय दौरे पर

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com