Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धनगढ़ी के एक वृद्ध के पेट में बोतल मिला

 

काठमांडू, ३० चैत –


सेती प्रादेशिक अस्पताल में उपचार कराने के लिए गए एक वृद्ध के पेट में बोतल मिला है । धनगढ़ी के फूलबारी के रहने वाले ६१ वर्षीय जमनसिंह रोका मगर का एक्सरे करने पर पेट में शराब का बोतल दिखा है । ये जानकारी अस्पताल ने दी है । प्रादेशिक अस्पताल के सूचना अधिकारी मेखराज उपाध्यक्ष द्वारा दिए गए जानकारी अनुसार गुरुवार को ही पेट दुखने की शिकायत को लेकर अस्पताल आए रोकामगर का जब एक्सरे किया गया तो एक्सरे के क्रम में बोतल दिखा है ।

यह भी पढें   गुठी संस्थान ने तालाबों से कब्ज़ा हटाने के लिए और 15 दिन किया तय सीमा

रोकामगर के अनुसार कुछ दिन पहले मदिरा सेवन करने के क्रम में उसी के एक साथी ने मलद्वार से बोतल को पेट में घुसा दिया । अभी उनका प्रादेशिक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है ।
इससे पहले रौतहट के एक युवा के पेट में भी इसी तरह का बोतल मिला था । चितवन के भरतपुर स्थित पुराने मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक ने शल्यक्रिया करके उनके पेट से बोतल निकाल दिया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com