Thu. May 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इमारत में आग लगने से कम से कम 16 लोगों की मौत

 

दुबई, एजेंसी।

फाइल

दुबई के एक पुराने अपार्टमेंट के एक इमारत में आग लगने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।

सरकारी समाचार पत्र ‘द नेशनल’ ने दुबई मीडिया कार्यालय द्वारा प्रदान किए गए ‘दुबई सिविल डिफेंस’ के बयान के हवाले से बताया कि इस घटना में 16 लोगों की मौत हुई है और नौ लोग घायल हुए हैं।

यह भी पढें   अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने किया अनुमंडलीय अस्पताल परिसर का हरित श्रृंगार

बयान में आगे कहा गया कि दुबई की एक आवासीय बिल्डिंग में चौथी मंजिल पर आग लग गई थी। दुबई सिविल डिफेंस के प्रवक्ता ने कहा कि अल रास में शनिवार को आग लग गई। दुबई सिविल डिफेंस ऑपरेशंस रूम में सबसे पहले आग लगने की सूचना दी गई थी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को निकालने और आग बुझाने का काम शुरू किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *