विश्व हिन्दू परिषद द्वारा कन्या पूजन
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर । जानकी नवमी के अवसर पर जानकी मंदिर में विश्व हिन्दू परिषद नेपाल धनुषा के अध्यक्ष संतोष कुमार साह की अगुवाई में 351 कुमारी कन्याओं का पूजन किया गया। इस अवसर पर उसे पआदपूजन किया गया। सभी को उपहार भी दिए गये। मौके पर जनकपुरधाम उप महानगर पालिका के मेयर मनोज कुमार साह, जानकी मंदिर के उम्मीदवार महंत राम रोशन दास बैष्णव ,योग गुरु मनोहर साह के साथ कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


