समाज को विकास के लिए संगठित होना आवश्यक : रामाशीष दास
जनकपुरधाम /मिश्रीलाल मधुकर समाज में राजनीति चेतना लाने के लिए समाज को संगठित होना आवश्यक है। उपरोक्त बातें रामाशीष दास ने प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए राष्ट्रीय ततमा समाज नेपाल के सिरहा ज़िला के पांचवें सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा कि तत्मा समाज अशिक्षा, अंधविश्वास से ग्रसित है।एक रोटी कम खायें लेकिन बच्चों को शिक्षित करें। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि समाज में गरीब मेधाबी छात्रों को मदद करें। धनेश्वर दास की अध्यक्षता में संपन्न इस सम्मेलन में राष्ट्रीय तत्मा समाज नेपाल के उपाध्यक्ष झगरू दास, विदेह नगरपालिका के मेयर बेचन दास, रघुनाथ दास,पंच लाल दास,राजदेव दास सहित कई लोगों ने बिचार रखें।

