बाजूरा केन्द्र बिन्दू बनाकर भूकंप
काठमांडू, ११ मई । बाजूरा जिला बिछ्या केन्द्र बिन्दू बनाकर भूंकप आया है । राष्ट्रीय भूकंप पावन केन्द्र के अनुसार आज सुबह ५ः१५ बजे ४.३ म्याग्निच्यूड का भूंकप आया है । इससे पहले वैशाख ३२ गते भी बिछ्या केन्द्रबिन्दू बनाकर ही ४.१ म्याग्निच्यूड का भूकंप आया था । खानी तथा भूगर्भ विभाग के वरिष्ठ भूकंपविद् डा. लोकविजय अधिकारी के अनुसार पश्चिम नेपाल भूकंपीय दृष्टिकोण से जोखिमपूर्ण है, इस क्षेत्र में बिगत ५०० साल से कोई बड़ा भूकंप नहीं आया है । इसीलिए भी यहां भूकंपीय जोखिम अधिक माना जाता है ।

