Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भ्रष्टाचार के खिलाफ आज देशभर प्रदर्शन करने की तैयारी में नेकपा समाजवादी

 
चुनाव चिह्न, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ११ मई । नेकपा एकीकृत समाजवादी पार्टी आज भ्रष्टाचार के खिलाफ देशभर प्रदेश करने जा रही है । नक्कली भुटानी शरणार्थी काण्ड में बड़े–बड़े नेता और प्रशासकों की संलग्नता सामने आने के बाद नेकपा समाजवादी ने ऐसा निर्णय किया है । पार्टी नेता विजय पौडेल का कहना है कि शरणार्थी काण्ड संबंधी घटना को अनुसन्धान के लिए बादव सिर्जना करने के उद्देश्य से पूरे देश में प्रदर्शन किया जा रहा है ।
नेता पौडेल के अनुसार आज अपरान्ह १ बजे सभी जिला में पार्टी की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा । विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी संबंद्ध जनवर्गीय संगठन करेगी । नेकपा समाजवादी ने कल बुधबार भी काठमांडू स्थित माइतघर मण्डला में प्रदर्शन किया था । पार्टी की ओर से आयोजित विरोध प्रदर्शन में सहभागी होने के लिए आम सर्वसाधरण से नेता पौडेल ने आग्रह भी किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *