परराष्ट्रमन्त्री साँउद आज जा रहे हैं बंगलादेश

काठमांडू, ११ मई । परराष्ट्रमन्त्री एनपी साउद आज बंगलादेश की राजधानी ढाका की ओर जा रहे हैं । ‘इन्डियन ओसन कन्फरेन्स– २०२३’ में सहभागिता के लिए मन्त्री साँउद का ढाका भ्रमण तय हुआ है । चाल्र्स तृतीय की राज्यभिषेक समारोह (बेलायत) में सहभागी होकर मन्त्री साँउद कल बुधबार नेपाल वापस हुए थे ।
हिन्दी महासागर क्षेत्र की मजबुत भविष्य, शान्ति, समृद्धि और सहकार्य की उद्देश्य से ‘इन्डियन ओसन कन्फरेन्स– २०२३’ का आयोजन हो रहा है । सम्मेलन का यह छंटा संस्करण है । भारत की विदेश मंत्रालय, इन्डियन फाउण्डेशन और बंगलादेश की विदेश मन्त्रालय की ओर से सम्मेलन आयोजित है । सम्मेलन आगामी शनिबार तक जारी रहनेवाला है ।

