निर्वाचन आयोग द्वारा नागरिक उन्मुक्ति सहित ९ दलों से स्पष्टीकरण की मांग
काठमांडू, २९ वैशाख

लेखा परिक्षण प्रतिवेदन जमा नहीं करने वाले राजनीतिक दलों में से नागरिक उन्मुक्ति सहित ९ राजनीतिक दलों पर निर्वाचन आयोग ने कारबाही प्रक्रिया शुरु कर दी है ।
आज सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए आयोग ने नागरिक उन्मुक्तिसहित ९ राजनीतिक दलों पर कारबाही करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है । आयोग ने सूचना जारी करते हुए कहा है कि ७ दिन के अंदर यदि संतोषजनक जबाब नहीं आया तो कारबाही की जाएगी ।
आयोग ने स्मरण कराते हुए कहा है कि राजनीतिक दल सम्बन्धी ऐन, २०७३ के दफा ४१ के उपदफा (१) के अनुसार आयोग में दर्ता कायम रहे राजनीतिक दलों द्वारा आर्थिक वर्ष समाप्त होने के छ महीने के अंदर कानून अनुसार इजाजत प्राप्त लेखा परीक्षक से लेखा परीक्षण करवाकर एक महिना के अंदर वही लेखा परीक्षण प्रतिवेदन आयोग में पेश करने का कानूनी दायित्व है ।
आयोग द्वारा स्पष्टीकरण मांगे गए ९ राजनीतिक दलों में नेपाली ग्रिन्स पार्टी, नेपाल आमा पार्टी, नेपालबाद, त्रिमुल नेपाल, संघीय खम्बुवान लोकतान्त्रिक पार्टी, बहुजन एकता पार्टी नेपाल, जनता प्रगतिशिल पार्टी नेपाल, नागरिक उन्मुक्ति पार्टी और नेपाल समाजवादी पार्टी है ।

