Thu. Aug 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अनुशासन, स्वास्थ्य और पहचान का प्रतिक है खेल : सांसद जयसवाल

 

देशबन्धु यादव/नवलपरासी। इस जिले के प्रतिष्ठित निजी औद्योगिक घराना ओम नेचर फुड्स प्रा.लि. के आयोजन में लुम्बिनी प्रदेश स्तरिय एघार दिवसीय आर्यवीर च्याम्पियन लिग season-1 2080 रामग्राम नगरपालिका वार्ड नम्बर ४ पाल्ही बहुमुखी क्याम्पस के प्राङ्गण में भव्य और सभ्य कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथी लुम्बिनी प्रदेश नवलपरासी (पश्चिम) १(ख) के प्रदेश सभा सदस्य बैजनाथ जयसवाल ने उक्त खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्य अतिथी जयसवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिता से स्वास्थ्य, अनुशासन, पहचान और व्यक्तित्व निर्माण में विशेष योगदान है।
शुभारंभ उपलक्ष में विशेष अतिथि रामग्राम नगरपालिका वार्ड नं ४ के वडा अध्यक्ष मदन यादव ने कहा कि खेल प्रतियोगिता से यूवा खेलाडियों में आपसी सद्भाव बढाता है । विशेष अतिथि सहायक प्रमुख जिल्ला अधिकारी प्रकाश देवकोटा ने कहा कि निजी औद्योगिक घराना ओम नेचर फुड्स क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करना सराहनिय कार्य है।
इस मौके पर उद्योग वाणिज्य संघ नवलपरासी (पश्चिम) के उपाध्यक्ष द्वय ओमप्रकाश अग्रहरी, राजेश गुप्त , रेडियो सेटेलाइट के प्रबन्ध निर्देशक एवं पाल्ही क्याम्पस के प्राध्यापक संजीव कोइराला, समाजसेवी एवं यूवा व्यवसायी संदिप अग्रहरी के साथ ही विशिष्ट महानुभावों की गरिमामय उपस्थिति रहा।
प्रदेश स्तरिय क्रिकेट प्रतियोगिता में लुम्बिनी प्रदेश के १६ टीम सहभागी है। विजेता टीम को १ लाख और उपविजेता ४०हजार के साथ ही ट्रफी पुरस्कार की जानकारी प्रतियोगिता के कप्तान अमित अग्रहरी ने बताया।
उद्दघाटन समारोह का सहजीकरण उद्योग वाणिज्य संघ नवलपरासी के महासचिव गिरीराज पाण्डे ने किया।

यह भी पढें   पार्वती तिवारी की पहल से, बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com