Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले की बैठक में प्रस्ताव – प्रदेश संरचना को खारिज करें

 

काठमांडू, ३० वैशाख

नेकपा एमाले केन्द्रीय कमिटी की बैठक में प्रदेश संरचना को खारिज करने का प्रस्ताव रखा गया है । गुरुवार से शुरु हुई इस केन्द्रीय कमिटी की बैठक में प्रदेश संरचना खारिज करना ही उपयुक्त होगा, यह प्रस्ताव आया है ।
अध्यक्ष केपी शर्मा ओली द्वारा पेश किए गए राजनीतिक प्रतिवेदन पर बहस करने के लिए सात प्रदेश और दो गैर भौगोलिक करके ९ समूह बनाए गए थे । उक्त समूह में बहस के क्रम में ही प्रदेश संरचना खारिज करने का प्रस्ताव आया है ।
प्रदेश संरचना खारिज के प्रस्ताव को इस तरह से आगे लाना एमाले में पहली बार हुआ है । वैसे इससे पहले भी कुछ नेताओं ने प्रदेश संरचना अनावश्यक है कहकर इसे खारिज करने की मांग की थी लेकिन अभी जारी केन्द्रीय कमिटी की बैठक में प्रस्ताव के ही रुप में इस बार आगे बढ़ाया है । बागमती प्रदेश के समूहगत बहस में महेश बस्नेत, गोकुल बास्कोटा और देवी ज्ञवाली ने प्रदेश संरचना खारिज करने का प्रस्ताव लाया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *