एमाले के केन्द्रीय कमिटी की बैठक आज भी , अध्यक्ष ओली देंगे जवाब
काठमांडू, ३० वैशाख

नेकपा एमाले के चौथे केन्द्रीय कमिटी की बैठक गुरुवार से शुरु हुई है और आज भी यह बैठक होगी । शुक्रवार को हुई बैठक में गैर–भौगलिक सहित ७ प्रदेश के प्रतिनिधियों द्वारा पेश किए गए प्रतिवेदन में सामूहिक बहस हुई थी । जिसके अनुुुसार गण्डकी से पदमा अर्याल, बागमति से गोकर्ण बिष्ट, सम्पर्क समन्वय कमिटी से लालबाबू पण्डित, उपत्यका बिशेष प्रदेश से सुजिता शाक्य ने अपने अपने क्षेत्र का प्रतिवेदन पेश किया था ।
सभी प्रदेश के प्रतिवेदन पर सामुहिक बहस शुरु हो गया था । आज होने वाली बैठक में समुहगत बहस के बाद ही निष्कर्ष के बारे में महासचिव शंकर पोखरेल और अध्यक्ष केपी शर्मा ओली द्वारा जवाब देने का कार्यक्रम है ।

