इमरान खान दो दिन के हिरासत के बाद लाहौर पहुँचे
काठमांडू, ३० वैशाख

पाकिस्तान तेहरिक–ए–इन्साफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान दो दिन की हिरासत के बाद आज (शनिबार) की सुबह लाहौर स्थित अपने घर पहुँच गए हैं । इस्लामाबाद उच्च अदालत ने शुक्रबार अल–कादिर ट्रस्ट मुद्दा में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमन्त्री इमरान खान को दो सप्ताह के लिए अन्तरिम जमानत दी है । लाहौर में उनके समर्थकों ने उनका स्वागत किया । इमरान सड़क से लाहोर स्थित अपने घर पहुँचे । जमानत के बाद भी इमरान खान को कुछ घण्टें इस्लामावाद हाईकोर्ट के परिसर में ही रहना पड़ा था । इस्लामाबाद के पुलीस के प्रमुख ने उन्हें लाहौर जाने से रोका तथा उन्हें तीन घण्टें इंतजार करवाया । ये संदेश इमरान खान ने एक विडियो द्वारा दी है । इसी बीच, इस्लामाबाद पुलिस ने भी ट्वीट किया है कि इमरान खान ने सुरक्षा में सहयोग नहीं किया था ।

