Sun. Jul 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्वगृहमन्त्री थापा के लड़के प्रतीक के विरुद्ध वारेंट जारी

 

काठमांडू, ३१ वैशाख

नकली शरणार्थी प्रकरण में तत्कालीन गृहमन्त्री तथा एमाले उपाध्यक्ष रामबहादुर थापा के लड़के प्रतीक थापा के विरुद्ध प्रहरी ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है । प्रहरी स्रोत के अनुसार रविवार को पुर्जी जारी की गई है ।
रामबहादुर थापा जब गृहमन्त्री थे तब उनके उनके सलाहकार रहे इन्द्रजित राई को गिरफ्तार किया गया था उसके बाद ही अनुसन्धान किया गया जहाँ प्रतीक थापा का नाम भी आया । प्रतीक भी इसमें संलग्न है इसका प्रमाण मिलने के बाद ही उनके विरुद्ध गिरफ्तारी का पुर्जी जारी किया गया है । इससे पहले प्रतिक ने विज्ञप्ति जारी करके कहा कि उनका नाम जोड़ा गया है जिससे उन्हें आपत्ति है ।
इसी प्रकरण से जुड़े कांग्रेस के पूर्व सांसद आङटावा शेर्पा के विरुद्ध भी रविवार को गिरफ्तारी के लिए पुर्जी जारी की गई है । नक्कली शरणार्थी प्रकरण में पूर्वगृहमन्त्री बालकृष्ण खाण की गिरफ्तारी हो चुकी है । पूर्व गृहसचिव टेकनारायण पाण्डे, इन्द्रजित राई भी हिरासत में हैं । इसके साथ ही एमाले सचिव समेत रहे तत्कालिन उपप्रधानमन्त्री टोपबहादुर रायमाझी और इन्द्रजित राई का बेटा निरज राई फरार है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *