पिछड़ा वर्ग ने सार्वजनिक सुनवाई आयोजित की।
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। पिछड़ा वर्गके पहचान तथा उत्थान के लिए भरत प्रसाद महतो की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति के सभाकक्ष में सार्वजनिक सुनवाई आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में भरत प्रसाद महतो ने कहा कि मधेश सरकार द्वारा जारी सीमित बजट से मधेश प्रदेश के सभी जिलों में पिछड़ा वर्ग के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक का गहन अध्ययन कर प्रतिवेदन तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग में ४३जातियां शामिल हैं।उसमें ६०फीसदी जातियां आर्थिक, सामाजिक तथा शैक्षणिक रुप से पिछड़े हैं।इसके उत्थान के लिए संघ तथा प्रदेश सरकार को पहले करना होगा। उन्होंने कहा कि विगत में पिछड़ा वर्ग के लिए आवंटित बजट ३९लाख६३हजार फ्रीज हो गया है।इस बर्ष का भी बजट फ्रीज होने की कगार है।

