Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नकली भूटानी शरणार्थी मामले में गिरफ्तार खान का आज भी बयान लिया जाएगा

 

काठमांडू, २ जेठ

नकली भुटानी शरणार्थी प्रकरण में फंसे पूर्वगृहमन्त्री बालकृष्ण खाण का बयान कल (सोमवार) को पूरा नहीं हो पाया है जिसकी वजह से उनका बयान आज भी लिया जाएगा । उन्हें सोमवार को ही सरकारी वकील के रोहबर में बयान लिया गया था । गिरफ्तार होने के ६ दिन के बाद ही उनका बयान लिया जा सका है । उन्हें गत बुधवार को मैजुबहाल से गिरफ्तार किया गया था ।
सरकारी वकिल प्रमुख एवं सहन्यायाधिवक्ता अच्युतमणि न्यौपाने के अनुसार सोमवार बयान नहीं दे सके इसलिए आज (मंगलवार) पुनः उनका बयान लिया जाएगा । प्रहरी खाण के विरूद्ध प्रमाण जुटाने में लगी है जिसके कारण उनका बयान नहीं लिया था । जब खाण को पकड़ा गया था प्रहरी ने उनका मोबाइल भी बरामद किया था । कहा गया है कि मोबाइल बरामद करने से पहले ही खाण से उसमें रहे सभी का फर्म्याट करा चुके थे । उसके बाद प्रहरी ने उनके विरूद्ध प्रमाण जुटाने के लिए मोबाइल फरेन्सिक ल्याब में भेजा था । ल्याब से रिपोर्ट लाने के बाद उनका बयान लेने के लिए सरकारी वकिल कार्यालय में खाण को ले जाया गया था । रविवार की शाम को बुढानिलकण्ठ से पकड़े गए टोपबहादुर रायमाझी का भी सोमवार को ही बयान लिया था । उन्हें मिलाकर १३ लोगों को अदालत ने बुधबार तक का समय तय किया है । बुधवार को उन्हें पुनः अदालत में उपस्थित करवाकर आगे की तारीख लेनी होगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com