Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

84 वर्षीय पर्वतारोही को पर्वतारोहण के क्रम में बचाया गया

 

काठमांडू

विश्व के सभी सर्वोच्च शिखरों पर विजय प्राप्त करने के प्रयास में जुटे 84 वर्षीय एक पर्वतारोही को नेपाल में एक शिखर से बचा लिया गया। पर्वतारोहण के दौरान बुधवार को वह घायल हो गए थे। शेरपा गाइड एवं साथी पर्वतारोहियों ने उन्हें आधार शिविर तक पहुंचाया।

स्पेन के पर्वतारोही कार्लोस सोरिया नेपाल में धौलागिरि के शिखर पर पहुंचने के प्रयास में जुटे थे, लेकिन इस क्रम में बुधवार को वह घायल हो गए। उन्हें चिकित्सा के लिए हेलीकाप्टर से काठमांडू के एक अस्पताल पहुंचाया गया। कार्लोस माउंट एवरेस्ट समेत विश्व के 8000 मीटर से अधिक ऊंचे 14 में से 12 शिखरों पर विजय प्राप्त कर चुके हैं। माउंट एवरेस्ट विश्व का सबसे ऊंचा शिखर है। नेपाल में सैकड़ों पर्वतारोही और उनके गाइड वसंत के पर्वतारोही सत्र के दौरान सर्वोच्च शिखरों पर पहुंचने का प्रयास करते हैं। मार्च से शुरू सत्र मई में समाप्त हो जाता है।

यह भी पढें   कोलंबिया भूकंप : मलबे में चल रही जिंदगी की तलाश

विश्व के सर्वोच्च शिखर माउंट एवरेस्ट के रास्ते में एक चीनी पर्वतारोही की गुरुवार को मौत हो गई, जबकि 59 वर्षीया महाराष्ट्र निवासी भारतीय महिला पर्वतारोही सुजाने लेओपोल्डिना जीसस आधार शिविर में बीमार हो गई। बाद में अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी भी मौत हो गई।इस वर्ष मार्च में शुरू हुए सत्र के दौरान भारतीय और चीनी समेत आठ पर्वतारोहियों की मौत हो चुकी है। वर्ष 1953 से पर्वतारोहण शुरू होने के बाद से अभी तक 11000 से ज्यादा पर्वतारोही माउंट एवरेस्ट तक पहुंच चुके हैं और कम से कम 320 पर्वतारोहियों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढें   डा. राजेन्द्र विमल: एक युगद्रष्टा को अंतिम विदाई : डा विजय दत्त

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com