अब हुन्डाई गाडी भाट-भटेनी में भी उपल्बध होगी
कविता दास , काठमाणडू, ५ जेठ । नेपाल में लक्ष्मी इन्टरकन्टिनेन्टल ने अपना नयाँ शो रूम काठमाडू के भाटभटेनी में खोला है । यह कंपनी हुन्डाई गाडी की आधिकारिक बिक्रेता है। नेपालके लिए दक्षिण कोरिया के राजदूत छोइ यिङ जिन और इन्टरकन्टिनेन्टल प्रालि के अध्यक्ष गणेशबहादुर श्रेष्ठ ने सोमबार को आयोजित कार्यक्रम में शो रुम का उद्घाटन किया ।
हुन्डाई शो-रुम को अन्तर्राष्ट्रीय स्तरका बनाया गया है । दो हजार सात सो वर्गफिट क्षेत्रफल में फैला हुआ है जिस में एक साथ ५ और ६ अलग प्रकार के मोडल का गाडी रखा जासकता है। ग्राहक की सुभिधा के लिए लाउन्ज परामर्श कमरा और ट्रेनिंग प्राप्त बिक्री परामर्शदाता का भी व्यवस्था किया गया है। भाटभटेनी सोरुम में ग्राहक़ को उच्चस्तरीय सेवा दिया जायेगा जिस से ग्राहकों को नया अनुभूति भी मिलेगी यह कंपनी का मानना है। । कम्पनी अब काठमांडू के बिभीन्न जगहों पर शोरूम खोलने की योजना बना रही है ।
संन २००९ फेब्रुअरी से लक्ष्मी इन्टरकन्टिनेन्टल नेपाल में हुन्डाई ब्रान्ड का गाड़ी की बिक्री करती आ रही है । कंपनी का मानना है की वह केवल गाड़ी बिक्री ही नहीं, उससे ज्यादा गुणस्तरीय मर्मत सम्भार सेवा भी प्रदान करती है ।


