Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल भारत मित्रता हिट : मोदी

 

नई दिल्ली,1 जून । नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने याद करते हुए कहा क‍ि 9 साल पहले 2014 में कार्यभार संभालने के तीन महीने के अंदर उन्‍होंने नेपाल की अपनी पहली यात्रा की थी। उस समय भारत-नेपाल संबंधों के लिए एक ‘हिट’ (हाईवेस, आई-वे, और ट्रांस-वे) फार्मूला दिया था। पीएम ने कहा, ”आज मैंने और प्रधानमंत्री प्रचंड ने भविष्य में अपनी पार्टनरशिप को सुपरहिट बनाने के लिए बहुत से महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। आज ट्रांजिट अग्रीमेंट संपन्न किया गया है।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक की। इस दौरान अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, शिक्षा क्षेत्र और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने कहा क‍ि आज भारत और नेपाल के बीच ‘लॉन्ग टर्म पावर ट्रेड एग्रीमेंट’ संपन्न हुआ है। इसमें हमने आने वाले 10 वर्षों में नेपाल से 10 हजार मेगावाट बिजली आयात करने का लक्ष्य रखा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *