Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री प्रचण्ड करेंगे लुम्बिनी केबलकार  का  उद्घाटन

 

काठमांडू, २५ जेठ


प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ बुटवल हिल्स द्वारा सञ्चालित लुम्बिनी केबलकार प्रालि का उद्घाटन आज (गुरुवार ) करेंगे ।
दाहाल के साथ एमाले उपाध्यक्ष तथा पूर्वअर्थमन्त्री विष्णु पौडेल, लुम्बिनी प्रदेश के प्रदेश प्रमुख अमिक शेरचन, मुख्यमन्त्री डिल्लीबहादुर चौधरी भी उद्घाटन कार्यक्रम में सहभागी होंगे । इसी जेठ १५ गते से व्यवसायिक रूप में सञ्चालन में आए केबलकार का गुरुवार (आज)औपचारिक उद्घाटन होने जा रहा है । दो किलोमिटर ६ सौ मिटर दूरी के लुम्बिनी केबलकार में मोनोकेबल डिट्याचेबल सिस्टम के २५ गोण्डुला है । एक गोण्डुला में एक समय में ८ यात्री सवारी कर सकते हैं ।
बटम स्टेशन समुद्री सतह से २३० मिटर तथा टॉप स्टेशन ९४० मिटर की ऊँचाइ में है ।

यह भी पढें   युवाओं में नशे की रोकथाम के लिए सेलिब्रिटी और सार्वजनिक व्यक्तित्वों का नैतिक दायित्व

केबलकार द्वारा बटम स्टेशन से १० मिनेट की यात्रा में टॉप स्टेशन में पहुँच सकते हैं । केबलकार सञ्चालन के बाद आन्तरिक और बाह्य पर्यटक का आकर्षण बढ़ने का विश्वास किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com