मैथिली अभियानी साहित्यकार श्याम सुंदर यादव ने मैथिली परिषद का परित्याग किया
राजविराज, २४ जेठ । विगत दो दशक से साहित्य परिषद मे आवद्ध साहित्यकार एवम् मैथिली अभियानी श्यामसुन्दर यादव अध्यक्ष पद से उम्मेदवारी वापस लेते हुए संस्था की आजीवन सदस्यता का परित्याग कर दिया है। उन्होंने बुधबार एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह कहा कि विगत दो दशक से मैथिली साहित्य परिषद में निरन्तर सक्रिय रह कर योगदान देने पर भी जाति यादव होने के कारण अध्यक्ष पद से वंचित रहा हूं। परिषद के सदस्य से उपाध्यक्ष तक के पद में दो दो कार्यकाल में मैथिली क्षेत्र में रह कर सेवा करने पर भी मैं अध्यक्ष पद से वंचित रहा हूँ ।

