Mon. Nov 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नागरिकता को लेकर माइतीघर में प्रदर्शन

 


काठमांडू, २५ जेठ– नागरिकता की मांग को लेकर काठमांडू के माइतीघर में आज प्रदर्शन किया जा रहा है । सरकार ने जन्मसिद्ध नागरिकता प्राप्त हुए सन्तान को भी नागरिकता से बन्चित कर दिया है उसी विषय को लेकर माइतीघर में प्रदर्शन किया जा रहा है ।
प्रदर्शन में सहभागी वीरगञ्ज के उत्तमकुमार ने कहा कि– नागरिकता पाने की संवैधानिक अधिकार से हम सभी बन्चित होंगे ।
उन्होंने कहा कि विदेशी नागरिकों को आसानी से नागरिकता मिल जाती है लेकिन उनकी बेटी को नागरिकता नहीं मिली । उनकी शिकायत है कि उनके और उनकी पत्नी के पास जन्म से नागरिकता होने के बावजूद उनकी बेटी को नागरिकता नहीं दी गई है ।
प्रचण्ड नेतृत्व की सरकार के सिफारिस में नागरिकता विधेयक राष्ट्रपति द्वारा प्रमाणीकरण होने के बाद भी सर्वोच्च अदालत के अन्तरिम आदेश के कारण कार्यान्वयन में आने के लिए अभी बांकी है । उत्तम कुमार ने न्यायालय तथा कानून व्यवसायीयों के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया है । उन्होंने कहा कि ‘विद्यादेवी भण्डारी ने दो–दो बार नागरिकता विधेयक प्रमाणीकरण नहीं किया तब कहाँ थे ये कानुन व्यवसायी ?’

यह भी पढें   सरकार के खिलाफ आंदोलन के ये हो सकते हैं मुद्दे : कैलाश दास

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com