राष्ट्रपति पौडेल अस्पताल से डिस्चाज
काठमांडू, ३१ जेठ
राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं । शहीद गंगालाल राष्ट्रीय हृदय केन्द्र के कार्यकारी निर्देशक डॉ. चन्द्रमणि अधिकारी ने विज्ञप्ति निकालकर यह जानकारी दी है कि राष्ट्रपति पौडेले नियमित स्वास्थ्य परीक्षण तथा उपचार तथा २४ घन्टा के अवलोकन में रहकर डिस्चार्ज हुए हैं ।
मंगलवार की सुबह असहज महसूस होने के बाद राष्ट्रपति पौडेल को बाँसबारी स्थित शहीद गंगालाल राष्ट्रीय हृदय केन्द्र में ले जाया गया । अस्पताल स्रोत के अनुसार पौडेल के दिल के दाहिने ओर का एक नस ७० प्रतिशत बंद हुआ पाया गया । उसके बाद एनजिओप्लास्टी करके रक्तनली को खोला गया ।

