Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दाङ पहुँचकर प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने कहा – ‘एकबार फिर नया नेकपा बनाउँगा ’

 


काठमांडू, ३१ जेठ
प्रधानमन्त्री एवं माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि समाजवादी क्रान्ति की तैयारी के लिए व्यापक समाजवादी संयुक्त मोर्चा की तैयारी हो रही है ।
नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी केन्द्र) जिला समन्वय समिति दाङ द्वारा आयोजित अगुवा कार्यकर्ताओं से मिलने के क्रम में बोलते हुए प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने कहा कि समाजवादी मोर्चा, नया नेकपा तक पहुँचने के लिए पहल कदमी कर रही है । उन्होंने कहा कि–
‘समाजवादी क्रान्ति सीधा, सरल नहीं होता है । यह अपनी मौलिकता और नियम सहित का रास्ता लेती है । विचार राजनीति में व्यापक चर्चा, बहुत बड़ा ध्रुवीकरण और एकता सहित समाजवादी क्रान्ति होती है । फिर वो हमारी ही पहल और हमारे ही नेतृत्व में होगी ।’ उन्होंने कहा कि –‘नेकपा को जन्माने का विचार तथा प्रयोग भी उनकी ही पहल थी । वो आत्मसमर्पण तथा बिसर्जन का रास्ता नहीं था । समाजवाद का आधार तैयार करने में महान उद्देश्य में आधारित था । उसके लिए ही उक्त एकता किया गया था ।’ एकबार फिर से एकता के लिए पहल करनी होगी । क्योंकि अगर हम एक नहीं होंगे तो क्रांति संभव नहीं है । इसके लिए समाजवादी मोर्चा के दस्तावेज को तय किया गया है । हमारी पार्टी, माधव नेपाल, बाबुराम भट्टराई, विप्लव, वामदेव गौतम, उपेन्द्र यादव द्वारा नेतृत्व किए गए शक्ति के बीच कुछ ही दिनों में समाजवादी मोर्चा की घोषणा की जाएगी ।
आगे प्रचण्ड ने यह भी कहा कि – ‘भ्रष्टाचार को निर्मूल बनाकर ही देश का निर्माण किया जा सकता है । इसके लिए पार्टी पुनर्निर्माण कर सकते हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com