सुनवाई समिति में कार्यवाहक प्रधानन्यायाधीश कार्की की उपस्थिति
काठमांडू, ३२ जेठ
संसदीय सुनवाई समिति में न्यायाधीश हरिकृष्ण कार्की को आज चर्चा के लिए बुलाया गया है । सर्वोच्च अदालत के प्रधानन्यायाधीश में सिफारिस कार्की को आज चर्चा में समिति ने बुलाया है । कार्यवाहक प्रधानन्यायाधीश के रुप में लम्बे समय से इस पद की जिम्मेदारी सम्भालते आए कार्की को इसी महीने के पहले सप्ताह में प्रधानन्यायाधीश के रुप में सिफारिस किया गया था । संवैधानिक परिषद ने भावी प्रधानन्यायाधीश में सिफारिस में कार्की को उनके विरुद्ध जो शिकायत दर्ज की गई है इसके बारे में पुछताछ करने वाली है । उनके विरूद्ध २९ शिकायतें दर्ज हैं । जिन्होंने उनके विरुद्ध शिकायत दर्ज की है कल ही उनसे पुछताछ की गई थी ।


