पति की पिटाई से घायल वार्ड सदस्य की मौत
काठमांडू, १५ जून । पति की पिटाई से घायल वार्ड सदस्य ज्ञानी विक की मौत हो गई है । घटना सिन्धुपाल्चौक जिला नमोबुद्ध नगरपालिका वार्ड नं. ११ की है । गतै साल सम्पन्न स्थानीय चुनाव में ज्ञानी दलित कोटा से वार्ड सदस्य में निर्वाचित हो गई थी । इससे पूर्व कार्यकाल में भी वह वार्ड सदस्य के रुप में ही रही थी ।
ज्ञानी के ऊपर जेष्ठ २९ गते पति शम्भु विक ने मारपिट की थी । मारपिट से गम्भीर घायल ज्ञानी को धुलिखेल अस्पताल भर्ती की गई थी । उपचार के दौरान ही आज सुबह उनकी मृत्यु हो गई है । अस्पताल स्रोत के अनुसार ज्ञानी के शर पर गम्भीर चोट लगी थी और खून जम गया था । मारपिट करनेवाले पति शम्भु को पुलिने अपने नियन्त्रण में लिया है ।

