१८२५ किलोमीटर पदयात्रा कर नेपाल आ पहुँचे तेरापंथ के जैन मुनि
वीरगंज, १६ जून । तेरापन्थ धर्मसंघ के मुनी आनंद कुमार और मुनि विकास कुमार मुनी लगभग १८२५ किलोमिटर पदयात्रा कर वीरगंज आ पहुँचे हैं । मुनि द्वय तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्य महाश्रमण जी के शिष्य हैं । वीरगंज में होने जा रहे चातुर्मास में सहभागिता के लिए वे दोनों पदयात्रा कर आए हैं । स्मरणीय बात यह भी है कि मुनि आनंद कुमारी ने अभी तक लगभग १४००० किलोमीटर व मुनि विकास कुमार ने ४००० किलोमीटर की पदयात्रा पूर्ण कर ली है ।
रक्सौल पहुँचने पर दोनों मुनि को भव्य स्वागत हुआ है । स्वागत के लिए महावाणिज्यदूत भारतीय दूतावास वीरगंज के कार्यवाहक तरुण कुमार, रक्सौल के समाजसेवी महेश अग्रवाल, नेपाल भारत सहयोग मंच के केंद्रीय अध्यक्ष व नेपाल बिहार झारखंड तेरापंथी सभा के उपाध्यक्ष अशोक कुमार, बैद तेरापंथ ट्रस्ट वीरगंज के अध्यक्ष विजय सिंह, सेठिया जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा वीरगंज के अध्यक्ष निर्मल कुमार जैन व जैन समाज के सदस्य पहुँच गए थे ।
मुनि श्री अपने आगामी चातुर्मास के लिए वीरगंज में प्रवास करेंगे, जहाँ लगभग ७० जैन परिवार रहते है । इसी संदर्भ में नेपाल बिहार झारखंड तेरापंथी सभा के उपाध्यक्ष अशोक कुमार वैद ने बताया कि भारत में उनके समुदाय की जनसंख्या सिर्फ ०.८ प्रतिशत ही है, परंतु भारत देश के अर्थतंत्र में जैन समुदाय की हिस्सेदारी बहुत बड़ी है । जैन समुदाय की भारत देश के टोटल टैक्स में २५% भागीदारी है । इसके साथ वैद ने ये भी जानकारी दी कि भारत में सबसे ज्यादा गौशालाएँ, स्कूल, हॉस्पिटल आदि जैन समाज के द्वारा संचालित है ।
मुनि आनंद कुमार ने अपने मंतव्य में बताया कि वे अपने गुरु के आदेश ओर उनके इंगित से ही नेपाल में चातुर्मास हेतु पदयात्रा करते हुए रक्सौल पहुंचे है । चातुर्मास के पांच माह वे वीरगंज नेपाल में प्रवास करेंगे । मुनि बताया कि उनके प्रवास काल में हर एक श्रावक को नैतिकता, सद्भावना, अहिंसा और नशामुक्ति का संदेश प्रदान करेंगे और भगवान महावीर के आदर्श ओर उनके रास्ते पर चलते हुए अहिंसा परमो धर्म का ज्ञान देंगे ।

