Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ताप्लेजुङ में भूस्खलन – एक ही परिवार के तीन सहित चार लोग लापता

 

काठमांडू, ३ असार
ताप्लेजुङ के सिदिङ्वा गाँवपालिका स्थित मेहेले में भूस्खलन होने से एक घर के तीन लोग तथा एक और घर के एक व्यक्ति लापता है ।
सूत्रों के अनुसार भूस्खलन से यादव बुढाथोकी का घर ढ़ह गया जिसमें यादव की पत्नी भगीमाया, बहु सन्ध्या तथा नाति प्रज्वल लापता है । इसी तरह मेहेले के ही भरत तामाङ भी लापता है । भारी बारिश होने के बाद अपने माता पिता को सुरक्षित जगह पर पहुँचाने के बाद जब भरत लौट रहा था उस समय से वह भी लापता है । कुछ और लोगों के घर बह गए हैं और लोग परेशान हैं । अनुमान किया जा रहा है कि कुछ और घर भी ढ़हकर बह जाएंगे । अभी निरन्तर वर्षा होने के कारण सिरीजंघा और सिदिङ्वा गाँवपालिका के अधिकांश नागरिक त्रसित हैं । बाढ़ और भूस्खलन ने जिला के बहुत से सड़क सञ्जाल पूर्णरूप से अवरुद्ध है याम्फुदिन, खेवाङ, मेहेले, सुरुम्खिम, आङ्खोपसहित स्थानों में विद्युत भी ठप्प है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com