Mon. Jun 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आईसीसी एकदिवसीय विश्वकप चुनाव –नेपाल तथा जिम्बावे के बीच खेल

 

काठमांडू, ३ असार

आईसीसी एकदिवसीय विश्वकप चुनाव प्रतियोगिता में आज नेपाल अपना पहला खेल घरेलु टोली जिम्बावे के साथ खेलेगी ।
आज से शुरु हो रहे चुनावी खेल नेपाली समय अनुसार मध्यान्ह पौने १ बजे से होने जा रही है । नेपाल तथा जिम्बावे के बीच का यह खेल हरारे स्पोर्टस क्लब में खेली जाएगी ।
प्रतियोगिता के पहले खेल में नेपाल घरेलु टोली को पराजित करने की सोच बना रही है । घरेलु भूमि में नेपाल को हराकर जिम्बावे भी प्रतियोगिता में अपना सुखद शुरुआत करना चाहता है ।
नेपाल और जिम्बावे ने हाल तक एक मात्र ५० ओभर का खेल खेला है । २०१८ में जिम्बावे में ही आयोजन हुए विश्वकप के चुनावी खेल में नेपाल और जिम्बावे के बीच खेल हुआ था । जिस खेल में नेपाल ११६ रन से पराजित हुआ था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *